Air India AI-2379 Turbulence Case: क्या डोप टेस्ट में पॉजिटिव मिला पायलट? जांच तक दोनों पायलट हटाए गए
Air India AI-2379 Turbulence Case में नया अपडेट सामने आया है। फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में गंभीर टर्बुलेंस के बाद सूत्रों के मुताबिक एक पायलट के डोप टेस्ट में साइकोएक्टिव पदार्थ की मौजूदगी मिली है। DGCA मामले की जांच कर रहा है और दोनों पायलटों को फिलहाल उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।