दो नाम, दो Passport: फर्जी पासपोर्ट कांड का पर्दाफाश, विदेश तक की यात्रा कर आया युवक; मुकदमा दर्ज
गोला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फर्जी कागजातों पर दो अलग-अलग नामों से पासपोर्ट बनवाने और विदेश यात्रा करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर आरोपी मन्नूलाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।