बिजली बिल बकाया और चोरी के आरोप में महिला पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, फरार घोषित कर NBW जारी
मैनपुरी के करहल क्षेत्र में बिजली चोरी के पुराने मामले में स्पेशल जज ईसी एक्ट की अदालत ने आरोपी महिला विद्या देवी को लगातार गैरहाजिर रहने पर फरार घोषित कर दिया है। कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए करहल पुलिस को आदेश की तामील के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई 2026 को होगी।