क्या सिद्धू करेंगे BJP में वापसी? पत्नी बोली- 500 करोड़ दो, सीएम बन जाओ
कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया कि पंजाब में सीएम बनने के लिए 500 करोड़ रुपये की घूस दी जाती है। उनका दावा है कि कांग्रेस पार्टी में उनके पति को अंदरूनी गुटबाजी की वजह से प्रमोट नहीं किया जा रहा है। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब प्रदेश कांग्रेस पहले से ही गुटबाजी के संकट से जूझ रही है।