तेज रफ्तार और लापरवाही बनी दुर्घटना का कारण; बलिया में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, बाइक और साइकिल दोनों क्षतिग्रस्त
बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और फिर उसे पिकअप वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस जांच जारी है।