Watch: इस क्रिकेटर के घर हुई गोलियों की बौछार, वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी
पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के निचले दीर जिले में गोलीबारी की गई। अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के मुख्य द्वार, खिड़की और पास खड़ी कार पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया और मामला दर्ज कर लिया है।