धनबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित: भारी मतों से जीते संजीव सिंह, समर्थकों में खुशी का माहौल
धनबाद नगर निगम चुनाव में संजीव सिंह ने रिकॉर्ड 114362 वोट पाकर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर अग्रवाल को 82460 वोट मिले। जीत के बाद समर्थकों में उत्सव का माहौल रहा और सिंह मेंशन में तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया।