Gorakhpur Cyber Crime: सरकारी योजनाओं का झांसा देकर साइबर ठगी: 6 आरोपी गिरफ्तार, म्यूल खातों से होता था खेल
कोतवाली थाना क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लालच देकर लोगों से बैंक खाते खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।