कुत्ते के नवजात बच्चे को पाल रही बंदरिया, अनोखा दृश्य देख लोग बोल- ये तो करिश्मा हो गया
उनवल क्षेत्र में एक बंदरिया पिछले दस दिनों से चार दिन के नवजात कुत्ते के बच्चे को अपने बच्चे की तरह पाल रही है। वह उसे गोद में लेकर घूमती है, सुरक्षित रखती है और दूध भी पिलाती है। यह अनोखी ममता देखकर लोग भावुक हो उठे हैं। प्रकृति के इस चमत्कार ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।