Bareilly News: पुुलिस ने लोगों के चेहरे पर दिलाई खुशी, जानिए क्या है मामला
बरेली पुलिस ने रविवार को आम जनमानस के लिए बड़ी राहत देते हुए उनका दिल जीत लिया। पुलिस ने गुम और खोए हुए 481 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए हैं। अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट गई।