Mirzapur Flood Alert: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई दहशत! 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा पानी, विंध्याचल की पैड़ी डूबी
मिर्जापुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के मुताबिक पानी 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर 73.68 मीटर पहुंच चुका है। विंध्याचल की निर्माणाधीन विंध्य की पैड़ी डूब गई है। प्रशासन ने जिले की 37 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर तटवर्ती इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया है।