गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड! 40°C के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मौसम ने दो अलग-अलग रूप दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, यूपी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हीट वेव और तूफानी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।