मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई में गरमाया माहौल, जरांगे ने शुरू किया अनशन; जानिए क्या है मांग
मराठा आरक्षण को लेकर नेता मनोज जरांगे ने मुंबई के आजाद मैदान में अनशन शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि मराठा समाज को कुनबी जाति की मान्यता दी जाए। मुंबई पुलिस ने आंदोलन पर कड़ी निगरानी रखी है और हजारों की संख्या में समर्थक मैदान में जुटे हैं।