Major Dhyan Chand Death Anniversary: कैसे एक सैनिक का बेटा बना ‘हॉकी का जादूगर’? पढ़ें विख्यात खिलाड़ी की गौरवगाथा
मेजर ध्यानचंद, जिन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है, उनका निधन 3 दिसंबर 1979 को हुआ। तीन ओलंपिक में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले ध्यानचंद ने 400 से अधिक गोल किए। सेना में रहते हुए उनकी प्रतिभा उभरकर सामने आई और बाद में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।