दहेज की वेदी पर चढ़ी एक और बेटी की जान, अलीगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष का हंगामा
अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के महावीर नगर में एक महिला का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।