पंजाब- एक वायरल मैसेज से LPU में मचा बवाल: रातभर छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी, हाईवे जाम; FIR दर्ज
फगवाड़ा की LPU में सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया। देर रात यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसके बाद छात्रों ने हाईवे भी बंद कर दिया। हालांकि पुलिस ने कथित रेप की पुष्टि नहीं की है। वायरल दावे की जांच जारी है।