महराजगंज में मक्के के खेत में मिला तेंदुए का शव, आखिर क्या हो सकता है मौत का कारण?
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में मक्के के खेत में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रामचन्द्रही गांव में मिले शव को वन विभाग ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तेंदुए की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।