Iran Isreal US War: होर्मुज से लेकर लेबनान तक तनाव चरम पर… सीजफायर के बीच भी युद्ध जैसे हालात!
अमेरिका-ईरान सीजफायर के दावों के बीच पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ गया है। ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की आवाजाही रोक दी है, जबकि लेबनान पर इजराइल के हमलों के बाद नया संकट खड़ा हो गया है। ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है कि वह सीजफायर से पीछे हट सकता है।