नैनीताल की कड़ाके की ठंड में सड़क पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, प्रशासन में बढ़ी चिंता
नैनीताल की पॉलिटेक्निक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने एक अज्ञात व्यक्ति की जान ले ली। सड़क पर बेहोश पाए गए व्यक्ति को अस्पताल ले जाते समय मृत घोषित किया गया। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के मजदूरों और नेपाली कामगारों से संपर्क कर रही है।