11 साल पुराने चुनावी मामले में नया मोड़! कुमार विश्वास समेत दो की पेशी फिर टली, अब इस दिन होगी सुनवाई
सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती से जुड़े 2014 के लोकसभा चुनाव के एक पुराने मामले की सुनवाई फिलहाल टल गई है। मामला आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों से जुड़ा है।