Anushka Murder Case: पुलिस चौकी के पास हुआ कत्ल, नाले में फेंकी गई कबड्डी खिलाड़ी की लाश, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मेरठ में लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ। फास्टफूड विक्रेता ने 3600 रुपये के उधार को लेकर विवाद के बाद ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को नाले में फेंक दिया और डेढ़ महीने तक पुलिस को गुमराह करता रहा।