मुजफ्फरनगर जेल में हीटवेव अलर्ट, बंदियों के लिए विशेष इंतजाम
मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए बंदियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जेल प्रशासन ने मटकों में ठंडे पानी की व्यवस्था की है और बंदियों को धूप से बचने की सलाह दी गई है। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।