महराजगंज में भीषण सूखा: बारिश के इंतजार में सूख रही धान की फसलें, किसानों पर टूटा संकट
महराजगंज जनपद में मानसून की बेरुखी के चलते धान की फसलें सूखने लगी हैं। नहरों में पानी नहीं और बारिश का कोई अता-पता नहीं है। किसान डीजल पंपसेट से सिंचाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत आसमान छू रही है और मुनाफा शून्य होता जा रहा है।