भारतीय सिनेमा को मिला वैश्विक सम्मान: कमल हासन और आयुष्मान खुराना को ऑस्कर अकादमी की सदस्यता का न्योता
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह हफ्ता गौरव और सम्मान से भरा रहा। सुपरस्टार कमल हासन और अभिनेता आयुष्मान खुराना को हॉलीवुड की प्रतिष्ठित ऑस्कर अकादमी की सदस्यता के लिए आमंत्रित किया गया है।