देवरिया में बड़ा खुलासा: टोल प्लाजा के पास मकान में चल रहा था अवैध पटाखा कारखाना, बारूद के साथ 2 आरोपी दबोचे
देवरिया में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध पटाखा निर्माण का खुलासा हुआ है। महुआडीह थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास एक मकान में छापेमारी कर करीब दो कुंतल निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे, बारूद समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है…