UP IAS तबादलों की सुगबुगाहट तेज, राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार की विदाई के बाद बदल सकते हैं कई चेहरे
लखनऊ में प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों बड़े फेरबदल की चर्चा तेज है। राजस्व परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार के शुक्रवार को रिटायर होने के साथ ही उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के दायित्व बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। शासन स्तर पर नई नियुक्तियों और अहम विभागों में बदलाव को लेकर मंथन जारी है।