दो ऑपरेशन, फिर मौत… हल्द्वानी में मेडिकल लापरवाही पर उठे सवाल
हल्द्वानी में आंख के ऑपरेशन के बाद एक श्रमिक की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने निजी आई हॉस्पिटल और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक की दूसरी सर्जरी के बाद हालत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित किया गया।