दिल्ली से पहले यूपी में गर्मी की दस्तक: लखनऊ-आगरा में चढ़ा पारा, जानें कौन-सा शहर रहा सबसे गर्म?
उत्तर प्रदेश में फरवरी में ही गर्मी आ गई है। लखनऊ, आगरा और कानपुर समेत कई जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। होली के दौरान तेज धूप और गर्मी महसूस हो सकती है।