हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का मौका, इज़रायल में केयर वर्कर्स की भर्ती शुरू; जानें आवेदन का सही तरीका
हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने इज़रायल में केयर वर्कर्स की भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इस नौकरी में ₹1.37 लाख मासिक सैलरी मिलेगी। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है, पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।