बाराबंकी में भुने चने के खिलाफ चला अभियान, रिटेल में मचा हड़कंप; लिए गए नमूने
बाराबंकी में खाद्य विभाग ने भुने चने और अन्य खाद्य उत्पादों में खतरनाक औद्योगिक केमिकल के इस्तेमाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच में पता चला कि कुछ व्यापारी चमकीला रंग देने के लिए औरामाइन नामक केमिकल का उपयोग कर रहे थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग अलग रिटेल स्टोर्स से नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा है।