Hapur Accident: तेज रफ्तार का कहर, बस और ट्रक की टक्कर में आधा दर्जन लोगों की मौत
हापुड़ के धौलाना-गुलावटी मार्ग पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बस बारात से लौट रही थी। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस हादसे की जांच कर रही है।