केले के तनों की नाव, जंगल-पहाड़ और फिर भारत; म्यांमार की लड़कियों को कश्मीर पहुंचाने वाले नेटवर्क का खुलासा
ग्वालियर GRP ने कथित अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की है। पुलिस ने चार म्यांमार मूल की महिलाओं को अलीगढ़ से बरामद किया और दो म्यांमार नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जांच में बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से भारत में प्रवेश, कथित ‘डंकी रूट’ और जम्मू-कश्मीर में शादी कराने की योजना की बात सामने आई है।