मैनपुरी में भूमाफियाओं हौसले बुलंद: गौशाला की जमीन पर प्लॉटिंग, सीएम को शिकायत डीएम की सुनवाई जीरो
मैनपुरी के ग्राम औंछा पड़रिया में ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ऊसर बंजर जमीन की प्लॉटिंग कर 20 से ज्यादा लोगों को बेच दिया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।