गोरखपुर बनेगा विकास का मॉडल, प्रशासन और काश्तकारों के सहयोग से खुला नया रास्ता
गोरखपुर की सदर तहसील में विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रशासन ने काश्तकारों के साथ अहम बैठक की। जमीन और मकानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए मुआवजा देने की दिशा में पहल की गई। एसडीएम दीपक गुप्ता और तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने काश्तकारों से संवाद कर समाधान का रास्ता निकाला।