गोरखपुर में भीषण आग: 25 लाख के कपड़े और नकदी जलकर राख, दुकानदार ने जताई साजिश की आशंका
गोरखपुर शहर के घण्टाघर क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए अग्निकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी। भगवती चाट के सामने स्थित गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग में करीब 25 लाख रुपये का कपड़ा और नकद जलकर खाक हो गए। दुकान मालिक ने इस घटना को साजिश बताया है।