Indo-Nepal Border: गंडक की तेज धार में बहकर भारत पहुंचे नेपाल के 5 शव, सोनौली बॉर्डर से सौंपे गए
नेपाल में आई अचानक बाढ़ की त्रासदी का असर भारत तक पहुंचा है। गंडक नदी की तेज धार में बहकर भारत पहुंचे नेपाल के पांच लोगों के शव कुशीनगर से सोनौली बॉर्डर लाए गए। भारतीय प्रशासन ने नेपाल पुलिस के साथ समन्वय कर शवों को सौंप दिया। अब बुटवल में पहचान की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को दिए जाएंगे।