सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक से इनकार, जानिए क्या कहा…
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि केवल शीर्षक के आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि किसी जाति का अपमान हो रहा है। जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने स्पष्ट किया कि फिल्म काल्पनिक है।