नई दिल्ली में शुरू हुआ देश का पहला E85 स्टेशन, जानिए कितना सस्ता और कितना फायदा देगा ये फ्यूल
भारत में E85 फ्यूल लॉन्च हुआ है जो पेट्रोल से लगभग 20 रुपये सस्ता है। इसमें 85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल होता है। यह ईंधन पर्यावरण के लिए बेहतर माना जा रहा है, लेकिन फिलहाल इसके लिए उपयुक्त गाड़ियां बहुत कम हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर भी सीमित है।