मैनपुरी में ठगी का खुलासा: सस्ते आभूषण का लालच पड़ा भारी, नक़ली सोना-चांदी और तमंचा बरामद
मैनपुरी पुलिस ने नक़ली सोना-चांदी बताकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नक़ली आभूषण, नक़दी और तमंचा बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।