सिर्फ 4.30 लाख की कमी ने खोल दिया 17 करोड़ की जाली करेंसी का राज! PNB करेंसी चेस्ट में कैसे पहुंची इतनी नकली रकम?
सहारनपुर में PNB की करेंसी चेस्ट से करीब 17 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने से हड़कंप मचा है। हैरानी की बात यह है कि पूरा मामला महज 4.30 लाख रुपये की कमी से सामने आया। जांच में एक-एक नोट की पड़ताल हो रही है। मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है।