SL W vs ENG W: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी टक्कर, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी
महिला विश्व कप 2025 में इंग्लैंड शनिवार को कोलंबो में श्रीलंका से भिड़ेगा। इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत की तलाश में है, जबकि श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत हासिल करना चाहेगा। मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।