बजट 2026: सेमीकंडक्टर सेक्टर को बड़ा बूस्ट, टेक मैन्युफैक्चरिंग पर लगाया दांव
बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए बजट बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये किया गया है, जिससे मेक इन इंडिया, रोजगार और टेक्नोलॉजी सेक्टर को मजबूती मिलेगी।