Balrampur News: कड़ाके की ठंड और कोहरे के बाद खिली गुनगुनी धूप, जनजीवन को मिली बड़ी राहत
हालांकि धूप निकलने से दिन में राहत है, लेकिन प्रशासन ने रात के बढ़ते दबाव को देखते हुए अलाव की व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं। धूप निकलने का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दिया। ठंड के कारण पिछले दिनों सन्नाटे में डूबे रहने वाले मेजर चौराहा, वीर विनय चौराहा और नई बाजार जैसे इलाकों में आज खासी भीड़ देखी गई।