Delhi: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता से जज ने कहा- तुम ऐसा कैसे कर सकती हो, जानें पूरा मामला
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को नियमित जमानत देते हुए पीड़िता के बयानों, एफआईआर में देरी और मेडिकल रिपोर्ट में चोट के अभाव को अहम आधार माना। अदालत ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी को जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है।