डिजिटल क्रिएटर्स का सबसे बड़ा दर्द, राघव चड्ढा ने संसद में किस कानून को बदलने की उठाई मांग?
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने राज्यसभा में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की समस्याओं को उठाते हुए कॉपीराइट कानून 1956 में सुधार की मांग की। उन्होंने फेयर यूज, ट्रांसफॉर्मेटिव और इंसेडेंटल यूज को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने पर जोर दिया।