19 साल के देवांश ठाकुर की पहली भागवत कथा से मची चर्चा, सोशल मीडिया पर विरासत बनाम परिवारवाद पर बहस तेज
मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के 19 वर्षीय बेटे देवांश ठाकुर ने गुजरात के सोमनाथ में पहली बार सार्वजनिक मंच से भागवत कथा का पाठ किया। कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिभा की सराहना के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्र में परिवारवाद को लेकर भी बहस शुरू हो गई है।