दिल्ली-NCR में पुरानी गाड़ियों पर रोक बरकरार, जब्ती पर सुप्रीम कोर्ट की राहत; चालान और जुर्माने से नहीं बचेंगे वाहन मालिक
दिल्ली-NCR में 10 साल पुराने डीज़ल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को लेकर जो भ्रम बना हुआ था, उस पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के बाद भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। भले ही अदालत ने मियाद पूरी कर चुके वाहनों की “सीधी जब्ती” पर फिलहाल रोक लगा दी हो, लेकिन इन वाहनों के चलने या दिल्ली-NCR में प्रवेश पर लगी रोक अब भी वैध है और सख्ती से लागू की जा रही है।