दिल्ली हादसे के बाद आगरा में अलर्ट, 13 होटलों की जांच रिपोर्ट ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
दिल्ली के होटल अग्निकांड के बाद आगरा में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया। अग्निशमन विभाग ने 13 होटलों की जांच की, जिसमें एक होटल में खामी मिली। बाकी सभी में व्यवस्था ठीक पाई गई और सुधार के निर्देश दिए गए। जांच आगे भी जारी रहेगी।