ददरी मेले से जुड़ी लापरवाही पर गिरी गाज: बलिया नगर पालिका अध्यक्ष का पावर सीज, डीएम को मिला पूरा अधिकार
ददरी मेले की तैयारियों में लापरवाही के आरोपों पर बलिया नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता का पावर सीज कर दिया गया है। शासन ने जिलाधिकारी बलिया को अध्यक्ष के समस्त अधिकार सौंपे हैं। अब ददरी मेले से जुड़े निर्णय डीएम के अधीन होंगी।