बिहार पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती शुरू, 4361 पदों के लिए आज से करें आवेदन
बिहार पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 4361 पदों के लिए भर्ती शुरू हो गई है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। 12वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा अवसर है।